

tv100,
कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रही प्रियंका गांधी सोमवार को यहां रोड शो करेंगी। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। रोड शो के दौरान जनता को संबोधित करेंगी।
दिल्ली में राहुल के घर पहुंची प्रियंकालखनऊ के लिए रवाना होने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पहुंची हैं. इसके बाद दोनों नेता लखनऊ के लिए रवाना होंगे और वहां रोड शो करेंगे.
कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने बताया कि रोड शो के दौरान कुछ जगह रुककर प्रियंका और उनके साथ राहुल समर्थकों को संबोधित करेंगे। प्रियंका और ज्योतिरादित्य 14 फरवरी तक लखनऊ में रुकेंगे। पहली बार प्रियंका और ज्योतिरादित्य 14 फरवरी तक लखनऊ में रुकेंगे।
पहली बार प्रियंका कांग्रेस नेता के रूप में उत्तर प्रदेश आ रही है। इसीलिए यूपी की सियासी नब्ज समझने की भी कोशिश के तहत ही प्रियंका लखनऊ में चार दिन रुकेंगी। सिंधिया भी इन चार दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासी जमीन पर कांग्रेस की जड़ों की इस समय गहराई की नाप जोख करेंगे।
दफ्तर के साथ-साथ राजधानी की सड़कें भी उनके स्वागत होर्डिंग्स से पाट दी गई हैं। प्रदेश कांग्रेस का वर्तमान मुख्यालय 1979 में पार्टी ने खरीदा था। हाल ही में इस दफ्तर का नवीनीकरण कराया गया है। एक नए मीडिया हॉल का निर्माण करवाया गया है। इसका उद्घाटन सोमवार को राहुल गांधी कर सकते हैं। अगर सोमवार को रोड शो के देर तक चलने के कारण यह मुमकिन नहीं हो पाया तो मंगलवार को प्रियंका ही इसका उद्घाटन करेंगी।
ये भी पढ़ें :
राफेल विमान सौदे को लेकर हुए एक बड़े खुलासे के बाद कांग्रेस पार्टी ने किया सवाल