

Edited By - Aarti Singh,
प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए बड़ी खबर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी के लिये राजस्थान के जोधपुर पहुंच चुके हैं। इस बीच इन दोनों की ताज़ा तस्वीरें जोधपुर एयरपोर्ट से आ रही हैं। प्रियंका और निक के साथ उनका परिवार भी शामिल है।
Rajasthan: Priyanka Chopra arrives at Jodhpur Airport with her fiance Nick Jonas. The couple is tying the knot on 2nd December at Umaid Bhawan Palace in Jodhpur. pic.twitter.com/NjTB8Rckkr
— ANI (@ANI) November 29, 2018
एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक को लेकर वहां मौजूद तमाम फैंस में कमाल का उत्साह देखा गया। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की विभिन्न रस्मों की शुरुआत गुरुवार से जोधपुर में हो जायेगी। उससे पहले निक की बाहें थामे प्रियंका कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुईं!
जैसा कि आप जानते ही हैं कि जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दोनों हिंदू रीति-रिवाज और फिर क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करने वाले हैं। आप देख सकते हैं जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका को मीडिया के कैमरों ने घेर लिया।इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा बेहद खुश नज़र आ रही हैं।
ये भी पढ़ें :